33 C
Mumbai
Thursday, May 14, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बिहार के मोतीहारी में नाव पलटने की घटना, 22 लोग थे सवार, 6 शव बरामद, बाकी लापता

Array

बिहार के मोतीहारी में नाव पलटने की घटना, बिहार के मोतिहारी में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए, जिसमें अब तक 6 शव बरामद हुए है. नाव पलटने की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है. घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

रेस्क्यू टीम लोगों को निकालने में जुटी है. वहीं स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं. बताया जा रहा है कि नाव चला रहा व्यक्ति तैर कर बाहर निकलने में कामयाब रहा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले परवलपुर के लक्ष्मी बिगहा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया था. यहां 7 बच्चियां पानी में डूब गई थीं. इसमें से दो बच्चों को गांव वालों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था. जानकारी के अनुसरा गांव की ब्यूटी कुमारी, रिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, अंशु कुमारी और विरमानी कुमार सभी मूर्ति विसर्जन करने बगल की नदी में गईं थी. यहां फिसलने से सभी डूब गए थे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here