31 C
Mumbai
Wednesday, May 13, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बेटी ने दी पत्रकार विनोद दुआ के निधन की जानकारी

Array

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया, उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी. बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले ही विनोद दुआ की मौत की अफवाह उड़ी थी, और लोग श्रद्धांजलि भी देने लगे थे, तब उनकी बेटी ने इसका खंडन किया था.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मल्लिका ने बताया कि विनोद दुआ का अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में कराया जाएगा. मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, हमारे बेपरवाह, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से निकलकर पत्रकारिता के शिखर तक बढ़ते हुए एक अद्वितीय जीवन जिया. वे हमेशा सच बोलते रहे. मल्लिका दुआ ने लिखा, अब वे हमारी मां के साथ हैं यानी अपनी पत्नी के साथ स्वर्ग में हैं. दरअसल, मल्लिका की मां का निधन इसी साल कोरोना से हो गया था.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोरोना की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी संक्रमित हो गए थे. दोनों की तबीयत काफी बिगड़ गई थी. इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. विनोद दुआ 7 जून को घर लौट आए थे. हालांकि, उनकी पत्नी का 12 जून को निधन हो गया था.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here