33 C
Mumbai
Friday, April 19, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारत में कोरोना कोहराम जारी, फिर टूटा रिकॉर्ड एक दिन में 3.62 लाख नए मामले, 3,293 लोगों की मौंत

भारत में कोरोना कोहराम जारी, भारत में मंगलवार तक कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 2 लाख को पार कर गया है।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए मामलों और मौतों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई है। इस दौरान 3 लाख 62 हज़ार 757 नए नए केस दर्ज किए गए, जबकि 3,293 लोगों की मौत हुई। यह पहली बार है जब एक दिन में 3 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है। इस बीच 2 लाख 62 हज़ार 39 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी का यह आंकड़ा भी सबसे अधिक है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

भारत में कोरोना कोहराम जारी

भारत में अब तक 2 लाख 1 हज़ार 165 लोगों की मौत हो चुकी है। अमरीका में अब तक सबसे ज़्यादा 5.87 लाख, ब्राज़ील में 3.95 लाख और मैक्सिको में 2.15 लाख लोगों की मौतें हुई हैं। भारत अब चौथे नम्बर पर पहुंच गया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा 66,358 नए मामले सामने आए। वहीं, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले 24 घंटे में 30 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शहरों के हिसाब से देखें तो इस समय सबसे ज़्यादा मरीज़ बेंगलुरु में हैं। यहां एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2 लाख 6 हज़ार 223 है। अब तक इस शहर में 6 लाख 87 हज़ार 751 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 75 हज़ार 525 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,002 मरीज़ों की जान चुकी है। देश में दूसरे नंबर पर पुणे है। यहां 1 लाख 4 हज़ार 561 एक्टिव केस हैं। जबकि दिल्ली में 98,264 एक्टिव केस हैं। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here