30 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मिक्सर ग्राइंडर में विस्फोट कूरियर कार्यालय में, हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर

कर्नाटक के हासन में एक कूरियर कार्यालय में पार्सल के तौर पर भेजे गए एक मिक्सर ग्राइंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना यहां केआर पुरम में डीटीडीसी कूरियर कार्यालय में सोमवार रात हुई। घायल व्यक्ति की पहचान शशि के रूप में हुई है, जो इस दफ्तर में काम करता है।

हासन के पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर ने बताया कि बताया जा रहा है कि कूरियर के तौर पर एक मिक्सर ग्राइंडर आया था। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि प्लग लगाने पर मिक्सी में विस्फोट हुआ या बिना प्लग लगाये अपने आप ही पार्सल में धमाका हुआ।

पुलिस के अनुसार शशि के हाथ और कुछ अन्य अंगों में जख्म है और उसका इलाज चल रहा है। उसके मुताबिक वह खतरे से बाहर है तथा होश में है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विस्फोट के बाद मिक्सी के ब्लेड से शशि को जख्म पहुंचा तथा दुकान के शीशे को भी नुकसान पहुंचा। मैसुरू की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम विस्फोट के कारणों का पता लगाएगी।

विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है, जब मंगलुरु कुकर विस्फोट घटना की जांच जोर-शोर से चल रही है। मंगलुरु में हुए कुकर विस्फोट को पुलिस ने आतंकी कृत्य बताया था और इसके लिए शिवमोगा के मोहम्मद शरीक (24) को जिम्मेदार ठहराया था। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मंगलुरु विस्फोट प्रकरण की जांच कर रहा है

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here