29 C
Mumbai
Saturday, April 20, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महाराष्ट्र में राजनीति का खेल शुरू, भाजपा का अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्यव्यापी प्रदर्शन

मुंबई – महाराष्ट्र में राजनीति का खेल शुरू, भाजपा ने रविवार को गृहमंत्री अनिल देशमुख की इस्तीफे की मांग को लेकर राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील बोले कि जब तक अनिल देशमुख इस्तीफा नहीं देते, भाजपा का तब तक अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन जारी रहेगा। 

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

महाराष्ट्र में राजनीति

पुणे स्थित अलका टाकीज के निकट चंद्रकांत पाटील ने अनिल देशमुख के इस्तीफे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पाटील ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक डीजी स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गृहमंत्री पर हर महीने 100 करोड़ रुपये रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। अब इससे यह साबित हो गया है कि राज्य सरकार सिर्फ वसूली करने में व्यस्त है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति नाजुक बन गई है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

अत: इसलिए गृहमंत्री अनिल देशमुख को तत्काल नैतिक जिम्मेदारी के साथ अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मुंबई में विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रवीण दरेकर ने कहा कि गृहमंत्री अगर 100 करोड़ रुपये हर महीने की मांग पुलिस से कर रहा है तो यह स्थिति बहुत ही दुखद है। इसलिए अनिल देशमुख को तत्काल गृहमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here