32 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

‘संघवाद का सिद्धांत राज्य शासन में केंद्र के हस्तक्षेप से कमजोर हो रहा’, खरगे का सरकार पर हमला

बिहार और झारखंड में मची सियासी उठल-पुथल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य शासन में केंद्र का हस्तक्षेप संघवाद के सिद्धांतों को कमजोर करता है। राज्यों की राजनीतिक स्वायत्तता को कमजोर करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार न केवल राज्य सरकारों को परेशान कर रही है, बल्कि देश की गरीब जनता और महिलाओं को कुचल भी रही है। दरअसल, खरगे केरल के त्रिशूर जिले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं में पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसी राजनीतिक कौशल की कमी है।

‘देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बनाए रखना होगा’
उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी। अपने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बनाए रखना होगा और इसके लिए एकजुट होना जरूरी है। केरल में यूडीएफ गठबंधन के साथ कांग्रेस पार्टी इन हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

‘महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त’
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों को परेशान कर रखा है। उनका जीवन यापन मुश्किल हो गया है। भाजपा शासन ने सार्वजनिक क्षेत्र को पूरी तरह से खत्म करने और केवल निजी क्षेत्र को समर्थन देने का फैसला किया है। देश में मौजूद बेरोजगारी और मुद्रास्फीति के संयोजन ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में गरीबों के संघर्ष को बदतर बना दिया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here