31 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, 114 डॉलर के करीब रहा कच्चा तेल

Array

रूस-यूक्रेन जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटकर 114 डॉलर के करीब है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी स्थिर हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसके अलावा देश के अन्य बड़े शहरों नोएडा में पेट्रोल का भाव 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 89.96 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग से कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड 114.35 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 113.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here