33 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नहीं रुक रहा नेताओं की हत्या का सिलसिला; आर्मस्ट्रांग के बाद अब भाजपा नेता को उतारा गया मौत के घाट

तमिलनाडु में बसपा नेता के आर्मस्ट्रांग की हत्या की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि अब एक और नेता की खुलेआम बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। यहां के शिवगंगा जिले में शनिवार रात को भाजपा जिला सचिव सेल्वाकुमार को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया। शिवगंगा जिला एसपी डोंगरे प्रवीण उमेश ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। साथ ही शिवगंगा तालुक पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा नेता की मौत को लेकर राज्य इकाई अध्यक्ष के अन्नामलाई ने राज्य में कानून-व्यवस्था के ध्वस्त होने का दावा किया है। उन्होंने इसे लेकर राज्य की स्टालिन सरकार पर निशाना साधा है।

इतना ही नहीं, राज्य के कुड्डालोर जिले में अन्नाद्रमुक वार्ड सचिव पद्मनाभन की भी हत्या कर दी गई। इस मामले में कुड्डालोर जिला पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। दोनों की पहचान, नवनीता नगर इलाके के मुरली और श्रीधर के रूप में हुई है।  

मामले में बहौर थाना के इंस्पेक्टर पी.के. साजित ने बताया कि पद्मनाभन की हत्या तब की गई जब वह बाइक से आ रहा था। उसी समय रहस्यमय गिरोह पद्मनाभन को टक्कर मारकर भाग गया। उन्होंने कहा कि कुड्डालोर जिले के संदिग्धों ने दुश्मनी के कारण यह हत्या की होगी। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here