27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार के नए उपराज्यपाल: राष्ट्रपति भवन से अधिसूचना जारी, संभालेंगे जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रहे हैं डॉ. शर्मा, उच्च सदन से समाप्त होने वाला था कार्यकाल

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार देर रात जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, भारत की राष्ट्रपति ने उन्हें इस केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल पद की संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति उनके द्वारा विधिवत पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

62 वर्षीय डॉ. दिनेश शर्मा वर्तमान में संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य हैं और उप-सभापति पैनल में भी शामिल रहे हैं। उनका राज्यसभा का कार्यकाल आगामी 25 नवंबर को समाप्त होने वाला था।

शिक्षा से लेकर शासन तक का विस्तृत सफर लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में लंबे समय तक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. दिनेश शर्मा का प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव रहा है। वे वर्ष 2006 से मार्च 2018 तक लगातार दो बार राजधानी लखनऊ के महापौर रहे। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2007 से मार्च 2018 तक यूपी मेयर काउंसिल के अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी संभाली। मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया था, जिस पद पर वे 2022 तक रहे।

संगठन में भी निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां छात्र राजनीति और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले डॉ. शर्मा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे भाजपा संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गुजरात के पार्टी प्रभारी तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री व राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। केंद्र सरकार ने अब उनके लंबे प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल का नया संवैधानिक दायित्व सौंपा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here