27 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नई दिल्ली में पहले एससीओ सभ्यता संवाद के दौरान आतंकी हमलों और सिंधु जल संधि के सवालों से बचते नजर आए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक

पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क पर कार्रवाई के सवाल पर मांगे सबूत, सिंधु जल संधि पर बातचीत के लिए भारत के आमंत्रण का दिया हवाला

नई दिल्ली में आयोजित पहले एससीओ सभ्यता संवाद कार्यक्रम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक एक बार फिर भारत में हुए आतंकी हमलों और सिंधु जल संधि को लेकर सीधे सवालों का जवाब देने से बचते नजर आए। उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क और भारत में हुए हमलों के लिए इस्लामाबाद ने क्या कार्रवाई की है? इस पर उन्होंने पाकिस्तान की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय सबूतों की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी आतंकवाद से प्रभावित है और उसके हजारों नागरिक चरमपंथ और आतंकवाद का शिकार हुए हैं।

वहीं, सिंधु जल संधि पर उनसे जून में दिए गए उस बयान को लेकर सवाल हुआ था, जिसमें उन्होंने पानी रोकने की कोशिश करने वाले का हाथ काटने की धमकी दी थी। इस पर उन्होंने कहा कि भारत उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित करेगा, तभी वह इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here