28 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अभिषेक बनर्जी के अमतला स्थित टीएमसी कार्यालय को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 15 दिसंबर तक बढ़ी

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल पीठ ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के अमतला स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय को गिराने पर लगी अंतरिम रोक को 15 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी ममता गुट) के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी इसी कार्यालय से अपना कामकाज चलाते थे।

जुलाई में प्रशासन ने शुरू की थी कार्यालय गिराने की प्रक्रिया

जिला प्रशासन ने इस साल जुलाई में ही इस कार्यालय को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। यह दूसरी बार है जब कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस कार्यालय को गिराने पर लगी अंतरिम रोक को आगे बढ़ाया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here