नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा, अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लखनऊ पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ संविधान रक्षा मार्च में हिस्सा लेंगे।
अहमदाबाद, नई दिल्ली और पटना में होंगे भाजपा के कार्यक्रम
भाजपा की ओर से अहमदाबाद, नई दिल्ली और पटना में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में संविधान के महत्व और इसके प्रमुख शिल्पकार डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद किया जाएगा।

