32 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गुजरात के वापी में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चुराने वाले दिल्ली के दो शातिर चोर गिरफ्तार

वापी। गुजरात के वापी में दिनदहाड़े घर में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने वापी के नूतन नगर स्थित राधाकृष्ण अपार्टमेंट के एक फ्लैट को निशाना बनाकर 1 लाख 65 हजार 900 रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से दोनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

दिल्ली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अरमान उर्फ अमन सोनी (35) और संजीव कुमार उर्फ जॉनी (35) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने 4 फरवरी को आयुष अस्पताल के पास स्थित राधाकृष्ण अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चोरी की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने लोहे के औजार से मुख्य दरवाजे की ग्रिल की कुंडी तोड़ी और घर में घुस गए। इसके बाद लोहे और लकड़ी की अलमारी तोड़कर उसमें रखे कीमती गहने लेकर फरार हो गए।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here