नई दिल्ली। गोवा में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव से काफी पहले सहयोगी दलों के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने पर जोर दिया है। कांग्रेस का लक्ष्य विपक्षी दलों को एक मंच पर लाकर सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ साझा चुनावी अभियान तैयार करना है।
केसी वेणुगोपाल के साथ गोवा नेताओं की अहम बैठक
इस मुद्दे पर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ गोवा नेताओं की एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई। इसमें चुनावी रणनीति, संगठन की तैयारियों और संभावित गठबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

