28 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महाराष्ट्र चुनाव 2024 के अंतिम घंटे में वोटिंग बढ़ने के दावों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया जवाब

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान के आखिरी घंटे के दौरान वोटों की संख्या में कथित बढ़ोतरी को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि महाराष्ट्र की 200 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे के बाद कितने मतदाताओं ने वोट डाले, इसका रिकॉर्ड चुनाव आयोग के पास उपलब्ध नहीं है। अब महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने इस दावे को भ्रामक, गलत और बेबुनियाद बताया है। कार्यालय का कहना है कि मतदान से जुड़े सभी आंकड़े तय चुनावी प्रक्रिया के तहत दर्ज किए गए थे। इसके लिए फॉर्म 17-सी, मतदाता रजिस्टर और अन्य आधिकारिक दस्तावेज मौजूद हैं। चुनाव कार्यालय ने 20 नवंबर को रिपोर्ट प्रकाशित करने वाले द रिपोर्टर्स कलेक्टिव को पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा है।

चुनाव आयोग ने 200 सीटों पर रिकॉर्ड न होने के दावे पर क्या जवाब दिया?

महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने अपने पत्र में कहा कि मीडिया रिपोर्ट में तथ्यों को सही तरीके से नहीं समझा गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 2024 के विधानसभा चुनाव में 288 में से 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद मतदान करने वाले लोगों की संख्या का रिकॉर्ड चुनाव आयोग के पास नहीं है। इस पर चुनाव कार्यालय ने स्पष्ट किया कि राज्य की 285 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ था। वहीं, गढ़चिरौली जिले की तीन सीटों पर सुरक्षा और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए मतदान दोपहर 3 बजे ही समाप्त कर दिया गया था। कार्यालय के मुताबिक, निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान के दौरान हर दो घंटे में वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा चुनाव आयोग के एनकोर सॉफ्टवेयर पर दर्ज किया था। ये आंकड़े वोटर टर्नआउट मोबाइल एप पर भी जारी किए गए थे। मतदान समाप्त होने के बाद शुरुआती आंकड़े जारी किए गए और फिर पीठासीन अधिकारियों के रिकॉर्ड के आधार पर अंतिम और सटीक आंकड़े तैयार किए गए।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here