चंदन के डिब्बे में रेशम का पटका और गंगाजल भी शामिल, दोनों देशों के गहरे धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों के प्रतीक हैं ये उपहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने नेपाली समकक्ष बालेंद्र शाह उर्फ बालेन को एक कलमकारी संपूर्ण रामायण चित्रावली, चंदन के डिब्बे में रेशम से बना एक बनारसी उत्तरीय (पटका) और गंगाजल उपहार में दिया। ये भारत और नेपाल के बीच गहरे धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों के प्रतीक हैं, जो शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक एकता के आशीर्वाद देते हैं। साथ ही, दोनों देशों के बीच की स्थायी मित्रता को और मजबूत करते हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी ने शाह को एक चित्रावली भेंट की, जिसमें भगवान राम की यात्रा की प्रमुख घटनाओं को दर्शाया गया है। इसमें उनके जन्म और वनवास से लेकर रावण पर उनकी विजय तथा अयोध्या वापसी तक के प्रसंग शामिल हैं।

