नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अशुतोष दीक्षित ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के समय भारत के पास हमले के साजिशकर्ताओं और उन्हें संरक्षण देने वालों को जवाब देने के सीमित विकल्प थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उरी, पुलवामा और पहलगाम हमलों के बाद भारत ने सख्त जवाबी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि राजनीतिक नेतृत्व, कूटनीति, खुफिया एजेंसियों और सशस्त्र बलों के साझा प्रयास से क्या हासिल किया जा सकता है।
26/11 के बाद देश की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था हुई मजबूत
एयर चीफ मार्शल ने कहा, 26/11 ने खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, तटीय निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की कमियों को उजागर किया था। इसके बाद दिसंबर 2008 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का गठन हुआ, मुंबई समेत कई शहरों में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के केंद्र बनाए गए और नौसेना की जिम्मेदारी में तटीय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई।

