28 C
Mumbai
Wednesday, April 24, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

AICTE का इंजीनियर की पढाई के लिए गणित, फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री के विषय की अनिवार्यता पर U-टर्न

नई दिल्ली: इंजीनियर की पढाई के लिए 12 वीं कक्षा में फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री या गणित विषय ज़रूरी नहीं कि बात से पलटते हुए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने अब कहा है कि इंजीनियरिंग के लिए भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान महत्वपूर्ण विषय है और ये जारी रहेगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बने रहेंगे विषय
एआईसीटीई ने शुक्रवार को कहा कि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित महत्वपूर्ण विषय बने रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, एआईसीटीई के चेयरपर्सन अनिल सहस्रबुद्धे ने कहा कि बायोटेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल या एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग जैसे स्ट्रीम में शामिल होने वाले छात्रों के पास 12 वीं कक्षा में इन विषयों का अध्ययन नहीं करने का विकल्प होगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

कृषि और जैव प्रौद्योगिकी के छात्रों को मिलेगा विकल्प
सहस्रबुद्धे का यह स्पष्टीकरण एआईसीटीई द्वारा जारी 2021-22 के अनुमोदन के अनुसार इंजीनियरिंग का अध्ययन करने के लिए भौतिकी और गणित के बारे में अनिवार्य नहीं होने की खबरों के बाद आया है। सहस्रबुद्धे ने कहा, “मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे इंजीनियरिंग की कुछ स्ट्रीम के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित महत्वपूर्ण विषय बने रहेंगे, ऐसा नहीं है कि ये विषय अपनी प्रासंगिकता खो देंगे। हालांकि, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, कृषि जैसी स्ट्रीम के लिए अथवा जैव प्रौद्योगिकी के लिए छात्रों के पास एक विकल्प होगा।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

संशोधित नियमों में 14 विषयों शामिल
संशोधित नियमों में एआईसीटीई ने 14 विषयों – भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान, इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, जैव प्रौद्योगिकी, तकनीकी व्यावसायिक विषय, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, व्यावसायिक अध्ययन, अंत्रप्रेन्योरशिप विषयों को सूची में शामिल किया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here