28.8 C
Mumbai
Sunday, August 9, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

म्यूजिक का मिजाज बदलने आया रवि निगम “दिवाना” का नया कलेक्शन “Hits of Ravi Nigam ‘Deewana’ – Vol – 4”, यूट्यूब पर हुआ रिलीज

संगीत के इस खुशनुमा मौसम में श्रोताओं और फैंस का मनोरंजन करने आ गया है रवि निगम “दिवाना” का एक और नया और धमाकेदार म्यूजिक कलेक्शन। रवि निगम “दिवाना” की न्यू एल्बम “Hits of Ravi Nigam ‘Deewana’ – Vol – 4” लोगों को थिरकाने और भरपूर मनोरंजन देने के लिए यूट्यूब पर ऑफिशियल तौर पर पब्लिश कर दी गई है। यह एल्बम अपने बेहतरीन गानों के तालमेल से दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यूट्यूब पर धूम मचाने के बाद यह नया म्यूजिक कलेक्शन बहुत जल्द ही देश-विदेश के तमाम बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स जैसे जियो सावन, एप्पल म्यूजिक, स्पॉटिफाई, गाना और अमेजन म्यूजिक आदि पर भी ऑडियो स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि रवि निगम “दिवाना” लगातार अपने फैंस के लिए बेहतरीन एंटरटेनमेंट और सुपरहिट ट्रैक्स लेकर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में पिछले वॉल्यूम्स की सफलता के बाद, इस नए वॉल्यूम में उनके हालिया चर्चित गाने जैसे “दइया रे दइया” और “ये सर्द सर्द हवा” जैसे लोकप्रिय ट्रैक्स को भी शामिल किया गया है। पिछले रिलीज गानों को दर्शकों और श्रोताओं की तरफ से काफी सराहा गया था और उन्हें लाखों लोगों का ढेर सारा प्यार मिला था। गानों की इसी भारी डिमांड और शानदार सफलता के बाद अब इस पूरे कलेक्शन “Hits of Ravi Nigam ‘Deewana’ – Vol – 4” को रिलीज किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पिछले वॉल्यूम्स की तरह ही यह नया कलेक्शन भी लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगा और इस सीजन का सबसे बड़ा म्यूजिक एंटरटेनर साबित होगा। यूट्यूब पर जाकर इस नए कलेक्शन को तुरंत सुना और देखा जा सकता है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here