32 C
Mumbai
Thursday, March 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

IMD Rainfall Alert: दस्तक देने वाला है चक्रवाती तूफान, झमाझम बारिश इन राज्यों में होगी

उत्तरी अंडमान सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के शनिवार को और बढ़ जाने के बाद 24 अक्टूबर तक इसके चक्रवात का रूप लेने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से लगभग 1,460 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में यह कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके चलते कई राज्यों में आगामी दिनों में भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया है पश्चिम बंगाल, ओडिशा और कई दक्षिण के राज्यों में आने वाले दिनों में तेज बारिश होने वाली है। IMD के अनुसार, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में 24 व 25 अक्टूबर को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार में 22 से 24 अक्टूबर तक तेज बरसात होगी।  वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 24, 25, असम और मेघालय में 24 से 26 अक्टूबर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 से 26 अक्टूबर के बीच बारिश होगी।

दक्षिण के राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 22 अक्टूबर को मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, नॉर्थ वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में बारिश होने की उम्मीद नहीं है, जबकि पहाड़ी इलाकों में कुछ जगह बर्फबारी हो सकती है।

कब कहां पहुंचेगा चक्रवाती तूफान?
चक्रवात पर मौसम विभाग ने जानकारी दी कि इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 23 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास और पूर्वी-मध्य क्षेत्र में कम दबाव के क्षेत्र के और गंभीर होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, ”इसके फिर से धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के मध्य में चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है।” मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उसके बाद यह उत्तर-पश्चिम-पूर्व की ओर बढ़ता रहेगा और 25 अक्टूबर के तड़के तिनकोना द्वीप तथा सैंडद्वीप के बीच बांग्लादेश के तट पर पहुंचेगा। 

थाईलैंड ने दिया सितरांग चक्रवात नाम
थाईलैंड ने इस संभावित चक्रवाती तूफान के लिए ‘सितरांग’ नाम सुझाया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को शनिवार को मध्य बंगाल की खाड़ी और गहरे समुद्र क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही 23 से 26 अक्टूबर के बीच उन्हें ओडिशा तट और पश्चिम-मध्य तथा उत्तरी बंगाल की खाड़ी में जाने से मना किया है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण बंगाल और ओडिशा के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है। कोलकाता में मौसम विभाग के क्षेत्रीय केन्द्र के उप महानिदेशक संजीब बंदोपाध्याय के अनुसार, उत्तरी-24 परगना और दक्षिणी-24 परगना जिलों में 24 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसी दिन पश्चिमी मेदिनीपुर में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। बंदोपाध्याय ने बताया कि अगले दिन नदिया, उत्तरी-24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश का अनुमान है। उन्होंने बताया कि दोनों दिन कोलकाता, हावड़ा और हुगली में भी बारिश होने की संभावना है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here