33 C
Mumbai
Friday, April 19, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

PK की कांग्रेस में हो सकती है अगले हफ्ते ऑफिशियल इंट्री

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस पार्टी में पनप रहे नए संबंधों की परिणति 29 अप्रैल को हो सकती है, मीडिया में चल रही ख़बरों के अनुसार 29 अप्रैल को प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। खबर है की PK ने कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के लिए 600 स्लाइड्स का प्रेजेंटेशन तैयार किया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और प्रशांत किशोर किशोर कई बार मिल चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, के सी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी और कुछ अन्य नेता मौजूद थे। हालाँकि अभी किसी ने भी पूरा प्रेजेंटेशन नहीं देखा है।

प्रशांत किशोर ने जो प्रेजेंटेंशन बनाई है उसमें पार्टी को पुराने सिद्धांतों पर लौटने, जमीनी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने और स्थायी पार्टी अध्यक्ष नियुक्त करने को कहा है। प्रशांत किशोर ने जो प्रेजेंटेशन दिया है, उसे उन्होंने सोनिया गांधी को पिछले साल जून में दिया था। इसमें भारत की जनसंख्या, वोटर, विधानसभा सीटें, लोकसभा सीटों तक के आंकड़े रखे गए हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में प्रशांत किशोर तीसरी बार सोनिया गांधी से मिले। उन्होंने सोमवार को भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान भी किशोर के विषय पर चर्चा हुई।

कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए प्रशांत किशोरने तीन फॉर्मूले बनाए हैं। जिसमें पहला है, कांग्रेस पूरे देश में सिर्फ अकेले चुनाव लड़े। दूसरा- कांग्रेस भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियों दलों को साथ लाए और UPA को मजबूत करे। तीसरा- कुछ जगहों पर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़े और कुछ जगहों पर सहयोगियों के साथ मिलकर लड़े।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि कांग्रेस को लगभग 370 लोकसभा सीट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहिए।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here