33 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

SC के दखल के बाद राज्यपाल दिलाएंगे पोनमुडी को मंत्री पद की शपथ, आज होगा शपथग्रहण समारोह

Array

SC की दखल के बाद आखिरकार द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के वरिष्ठ विधायक के. पोनमुडी आज मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि पोनमुडी को शपथ दिलाएंगे। बताया जा रहा है कि आज दोपहर के बाद राजभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। 

इससे एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने पोनमुडी को राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में फिर से शामिल करने से इनकार करने को लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि के आचरण पर गुरुवार को गंभीर चिंता व्यक्त की थी। शीर्ष अदालत ने राज्यपाल को 24 घंटे के भीतर निर्णय लेने का निर्देश देते हुए कहा था कि वह न्यायालय की अवहेलना कर रहे हैं।

इस मामले पर तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि पोनमुडी का शपथ ग्रहण आज यानी शुक्रवार दोपहर को होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की सिफारिश के बावजूद, राज्यपाल ने पोनमुडी को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। पोनमुडी की आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषसिद्धि और तीन साल की सजा पर शीर्ष अदालत ने हाल में रोक लगा दी थी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here