29 C
Mumbai
Wednesday, August 26, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर: सुकांत मजूमदार बने प्रभारी, राहुल सिन्हा को हावड़ा की कमान

वार्डों के परिसीमन के बाद चुनावी प्रबंधन टीम का ऐलान, मेनिफेस्टो और टिकट वितरण की संभालेंगे जिम्मेदारी

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव की रणनीतिक तैयारियों के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने राजधानी और हावड़ा में होने वाले आगामी निकाय चुनावों को लेकर संगठन स्तर पर विशेष चुनावी प्रबंधन टीमों का गठन कर अपनी औपचारिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अनिंद्य बनर्जी को सह-प्रभारी, विधायक तापस रॉय को संयोजक और विधायक रितेश तिवारी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हावड़ा नगर निगम के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा को प्रभारी और विधायक संजय कुमार सिंह को संयोजक बनाया गया है।

वार्डों की संख्या बढ़ने के बाद पहला बड़ा चुनाव हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा द्वारा पारित संशोधन विधेयकों के तहत कोलकाता नगर निगम में वार्डों की संख्या 144 से बढ़ाकर 209 और हावड़ा में 50 से बढ़ाकर 68 करने का प्रस्ताव रखा गया है। बिधाननगर स्थित पार्टी मुख्यालय में सुनील बंसल, अमिताभ चक्रवर्ती और सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीतियों, घोषणापत्र निर्माण और जमीनी अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की गई।

बदले राजनीतिक माहौल में निकाय चुनाव की तैयारी मजूमदार की अगुवाई वाली समिति नगर निगम चुनाव के प्रचार, संगठनात्मक समन्वय और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया की निगरानी करेगी। त्योहारों के मौसम के बाद प्रस्तावित इन चुनावों को लेकर भाजपा पूरी गंभीरता से मैदान में उतर रही है, ताकि शहर स्तर पर भी सांगठनिक मजबूती को ठोस चुनावी नतीजों में बदला जा सके।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here