29 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

परिसीमन विधेयकों पर शरद पवार के रुख पर भड़के इम्तियाज जलील, भाजपा के साथ मिलकर परिवार के फायदे के बारे में सोचने का लगाया आरोप

मुंबई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की परिसीमन विधेयकों का समर्थन करने के फैसले पर आलोचना की। उन्होंने कहा कि शरद पवार देश के हित में नहीं सोच रहे हैं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर अपने परिवार को होने वाले फायदे के बारे में विचार कर रहे हैं।

लोकसभा में सोमवार को पेश होगा नया संविधान संशोधन विधेयक

बता दें कि केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में एक नया संविधान संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इसके तहत महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने के लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा सीटों की संख्या के साथ-साथ उनकी विधानसभाओं की सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here