नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश और दुनिया के सामने मौजूद तमाम समस्याओं की मूल वजह करुणा का अभाव है। उन्होंने करुणा के वैश्वीकरण का आह्वान करते हुए कहा कि धर्म का शाश्वत स्वरूप करुणा है और अब भारत की यह जिम्मेदारी है कि वह साझा करने और देने की भावना के साथ नेतृत्व करे।
करुणा के वैश्वीकरण का विचार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की किताब करुणानयक राम के विमोचन अवसर पर भागवत ने कहा कि चाहे समस्या देश की हो या बाहर की, अतीत की हो, वर्तमान की हो या भविष्य की, सभी की जड़ करुणा की कमी में है। उन्होंने कहा कि कैलाश सत्यार्थी से उन्होंने पहली बार करुणा के वैश्वीकरण का विचार सुना और आज इसकी बेहद आवश्यकता है।

