30 C
Mumbai
Wednesday, May 1, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महाराष्ट्र में कोरोना हुआ बेलगाम, नए केस तीस हज़ार से ज़्यादा दर्ज, 99 लोगों की मौत

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के नए केसों का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। पिछले 24 घंटों में 30,535 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,79,682 हो गई। वहीं 99 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 53,399 हो गई।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

महाराष्ट्र में कोरोना

रविवार को मुंबई में 3,775 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 10 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,62,654 हो गई हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 11,582 हो गई हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 1,647 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। मुंबई में अब तक कुल 3,26,708 लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल मुंबई में 23,448 लोगों का इलाज चल रहा हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 11,314 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद दिन में अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 22,14,867 हो गई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here