30 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी में मोदी के मंत्री ने नरेंद्र सिंह तोमर ने इस्तीफों को मामूली बात बताया

Array

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में मची भगदड़ को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने साधारण बात बताया. उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में इस्तीफा कोई बड़ी बात नहीं है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘लोग हमें आशीर्वाद देंगे और बीजेपी यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने में सफल होगी।’ बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफे का दौर जारी है, जहां सत्ताधारी बीजेपी के विधायक लगातार पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी के इस्तीफे के बाद अभी बीजेपी से और भी विधायक अपना इस्तीफा दे सकते हैं। बताते चलें कि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। वहीं, 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को यूपी चुनाव के नतीजे आएंगे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here