27 C
Mumbai
Saturday, September 23, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

"मानवाधिकर आभिव्यक्ति, आपकी आभिव्यक्ति" 100% निडर, निष्पक्ष, निर्भीक !

कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो कहती है वो करती है: जमील अहमद

कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो कहती है वो करती है और यदि कुर्सी विधानसभा की जनता भरोसा करके हमे सेवा करने का मौका देती है तो क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य,शिक्षा सेवा दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी। उक्त विचार कुर्सी विधानसभा 266 से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख देवां जमील अहमद ने दीपक रेस्टोरेंट मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे व्यक्त किये।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उन्होंने कहा वर्तमान सरकार जुमले बाज सरकार है जनता इस सरकार से त्रस्त है और उसने बदलाव करने का मन बना लिया है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी ने महिलाओं को विधानसभा चुनाव मे 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देकर अपनी प्रतिज्ञा को सही साबित किया है और कांग्रेस को सत्ता मिलते ही प्रत्येक परिवार को सालाना 3 सिलेंडर मुफ्त,बिजली बिल हाफ,कोरोना काल मे बकाया बिल की माफी जैसी प्रतिज्ञाएँ भी पूरी की जाएंगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर जमील अहमद द्वारा सम्मानित किया गया। समापन पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहिल खान ने पत्रकार बंधुओ को आभार व्यक्त किया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस अवसर पर मुख्यरूप से कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कमल भल्ला, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस शफी आजाद,जिला सचिव विजय बहादुर वर्मा,ब्लाक अध्यक्ष इंद्रेश वर्मा,कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष कलीम अहमद नईमी मौजूद रहे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here