28 C
Mumbai
Friday, March 31, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

"मानवाधिकर आभिव्यक्ति, आपकी आभिव्यक्ति" 100% निडर, निष्पक्ष, निर्भीक !

दुनिया में बढ़ती भुखमरी को लेकर संयुक्त राष्ट्रसंघ ने चिंता जताई, 7 अरब डाॅलर चाहिए निदान के लिए

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने विश्व में बढ़ती भुखमरी पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे तत्काल रोकने का आह्वान किया है।

राष्ट्रसंघ की संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्लूएचओ ने इस ओर से चेतावनी दी है कि विश्व में भुखमरी बहुत तेज़ी से बढ़ रही है।  उसके अनुसार इस समय संसार के 43 देश भुखमरी का दंश झेल रहे हैं।

डब्लूएचओ के अनुसार संसार में इस समय 4 करोड़ 50 लाख से अधिक लोगों को गंभीर भुखमरी का सामना कर रहे हैं अर्थात अगर उनके लिए शीघ्र ही खानेपीने का कोई प्रबंध नहीं किया गया तो वे निश्चित रूप में मर सकते हैं।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष के आरंभ में गंभीर भुखमरी का शिकार लोगों की संख्या 4 करोड़ बीस लाख थी जो अब बढ़कर 4 करोड़ 50 लाख से अधिक हो चुकी है।  बताया गया है कि अफ़ग़ानिस्तान में कम से कम 30 लाख लोगों के पास खाने-पीने की वस्तुओं की कमी है।  इसके अतिरिक्त यमन और सीरिया की स्थिति भी चिंताजनक है।

डब्यूएचओ के कार्यकारी प्रबंधक डेविड बेज़ली का कहना है कि इस समय संसार में लाखों लोग एसी भुखमरी का शिकार हैं जो अधिक समय तक खाद्य पदार्थ न मिलने के कारण बच नहीं पाएंगे।  उनका कहना था कि युद्ध, संघर्ष, छापामार लड़ाइयां, जलवायु परिवर्तन और कोविड महामारी के कारण विश्व में करोड़ों लोगों को भुखमरी का सामना है।

बताया गया है कि विश्व से भुखमरी मिटाने के लिए कम से कम 7 अरब डाॅलर की तत्काल आवश्यकता है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here