30 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कंगना के खिलाफ एक और FIR हुई दर्ज

सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कंगना रनौत पर खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हो गई है. दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद ही कंगना रनौत पर FIR दर्ज की गई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल के आदेश के बाद खार पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. बड़बोली कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ लोग आक्रामक हो गए हैं. मंगलवार को मुंबई के खार में कंगना के घर के सामने सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन भी किया था.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सोमवार को भी कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत की गई थी. दरअसल अभिनेत्री कंगना ने सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद अपने बयान में लिखा था कि, ‘खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था. चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here