33 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हिजाब की पाबंदी के खिलाफ ईरान में प्रदर्शन, 31 नागरिकों की अबतक मौत

Array

ईरान में 22 वर्षीय महिला महसा अमीनी की हिजाब के चलते हिरासत में हुई मौत के बाद ईरान में लोग भड़क उठे हैं. ईरान में हिजाब की पाबंदी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों हाथों कम से कम 31 नागरिक मारे गए हैं. अमीनी की मौत के बाद से महिलाएं भड़की हुई हैं. यहां तक कि अपना विरोध दर्ज कराने के लिए महिलाएं हिजाब को जला रही हैं और कुछ महिलाएं तो अपने लंबे बाल भी काट रही हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमीनी को हिरासत में लिए जाने के बाद वे कोमा में चली गई थी और उसके बाद उनकी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, माहसा अमीनी की मौत के बाद कई महिलाओं ने हिजाब उताकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. महसा अमिनी की मौत ने पूरे तेहरान को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है. बड़ी संख्या में महिलाएं देश के ‘ड्रेस कोड’ कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सोशल मीडिया पर की गई कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि, अमीनी को हिजाब न पहनने पर पुलिस ने शारीरिक प्रताड़ना दी, जिससे सिर में चोट आने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हालांकि, इस तथ्य की पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए जाने के बाद अमीनी बीमार हो गई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here