30 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आप के नेता सौरभ भारद्वाज ने मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा, बोले भाजपा के राज में हिंदू भी नहीं सुरक्षित

Array

नई दिल्ली: दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि बीजेपी के शासनकाल में हिन्दू सुरक्षित नहीं हैं। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने इसके साथ ही देश के गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने यह आरोप राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में हुई रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में लगाए|

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

बीजेपी राज में हिन्दू भी सुरक्षित नहीं
आप नेता ने कहा कि बीजेपी राज में हिन्दू भी सुरक्षित नहीं। 3 महीने पहले राहुल राजपूत की निर्मम हत्या हुई थी। महिला मित्र के सामने लोग उससे पीटते रहे। जब वो पुलिस के पास गई तो पुलिसवाले चाय पीते रहे लेकिन मदद नहीं की। क्या गृहमंत्री ने पुलिस वालों पर कार्यवाही की।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

अमित शाह ज़िम्मेदार
उन्होंने आरोप लगाया कि इन हत्याओं में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पूरी जिम्मेदारी है, इनकी नाक के नीचे हत्याएं हो रही है और पुलिस होने दे रही है। भाजपा वालों अपने राजनीतिक फायदे के लिए हमारे हिन्दू बच्चों की जान मत लो। केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें 

राजनीतिक फायदे की बात
आप विधायक ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की इन हत्याओं में पूरी जिम्मेदारी है। इनकी नाक के नीचे हत्याएं हो रही है और पुलिस होने दे रही है। इसमें भाजपा और अमित शाह का क्या राजनीतिक फायदा है? भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए हत्याएं होने दे रही है। भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए हिन्दू बच्चों की जान मत ले। हमारे बच्चों को इसलिए मत मरवाओं ताकि राजनीतिक रोटियां सेंक सको।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here