28 C
Mumbai
Tuesday, September 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

‘इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो…’ केंद्र शासित प्रदेश को स्टालिन का इस पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा

डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को कहा कि अगर इंडिया ब्लॉक लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आता है तो पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा। बता दें, कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद वी वैथिलिंगम के लिए समर्थन मांगते हुए स्टालिन यहां एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस पुडुचेरी को पूर्ण राज्य बनाने को लेकर दृढ़ हैं।

सीएम स्टालिन ने इस बात पर जोर दिया कि पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी केंद्र के हाथों की कठपुतली हैं। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि न केवल तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए, बल्कि पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारों की भी रक्षा की जानी चाहिए।’

धर्म और जाति के नाम पर प्रचार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि पुडुचेरी को केंद्र में भाजपा के 10 साल के शासन के दौरान कोई फायदा नहीं हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल धर्म और जाति के नाम पर प्रचार कर रहे हैं। मोदी ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और कमजोर वर्गों की दशा सुधारने के लिए कोई उपाय नहीं किया है बल्कि धर्म और जाति के नाम पर प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘कराईकल के मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कठिनाइयों और गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा और मछुआरों के कष्टों को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने क्या उपाय किए। प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ पुडुचेरी बनाने के अपने वादे को पूरा करने के लिए कुछ भी नहीं किया।’

बच्ची के यौन उत्पीड़न की घटना से पूरा देश स्तब्ध
स्टालिन ने पुडुचेरी में कानून एवं व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में नौ वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न और हत्या की हालिया घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना पुडुचेरी में कानून व्यवस्था की स्थिति का सबूत है। भाजपा के शासन के दौरान देश में महिलाओं को कोई सुरक्षा नहीं थी। 

स्टालिन ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो पुडुचेरी में सभी निष्क्रिय उपक्रमों को फिर से शुरू किया जाएगा। बता दें, पुडुचेरी की एकमात्र सीट के लिए चुनाव पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के साथ 19 अप्रैल को होगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here