33 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जैतापुर प्रोजेक्ट पर हुई बात पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर, भारतीय नौसेना भी खरीदेगी राफेल

Array

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में फ्रांस का दौरा किया था। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर दोनों देशों की किन मुद्दों पर बात हुई, उसकी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के बीच पेरिस में नागरिक परमाणु ऊर्जा के मुद्दे पर बातचीत हुई। कार्बन रहित अर्थव्यवस्था के लिए नागरिक परमाणु ऊर्जा बेहद अहम है और आज फ्रांस में 70-80 फीसदी ऊर्जा इसी स्त्रोत से आती है। हालांकि इसके लिए बड़े निवेश की जरूरत है। 

जैतापुर न्यूक्लियर प्लांट पर हुई बात
महाराष्ट्र के रत्नागिरी के जैतापुर में फ्रांस के सहयोग से नागरिक परमाणु ऊर्जा प्लांट स्थापित किया जा रहा है। हालांकि इस प्रोजेक्ट का बड़े पैमाने पर विरोध भी हो रहा है। दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात में इसे लेकर भी बात हुई। हालांकि कुछ मुद्दे हैं जैसे तकनीक, फाइनेंस आदि जिन्हें हल किया जाना है और बातचीत चल रही है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here