34 C
Mumbai
Thursday, April 25, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रियंका का मोदी पर हमला, बोली लोग कोरोना से मर रहे हैं और आप चुनावी रैलियों में मुस्करा रहे हैं…!

नई दिल्ली: प्रियंका का मोदी पर हमला, देश में बेकाबू होते कोरोना महामारी के हालात के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हर जगह से लोगों के रोने की रिपोर्ट आ रही है, लेकिन ये चुनावी रैलियों में जाकर हंस रहे हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कैसे हंस सकते हैं आप
प्रियंका ने आगे कहा कि आप आज भी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। रैलियों में हंस रहे हैं। सब तरफ से लोगों के रोने की रिपोर्ट आ रही है। लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन आप बड़ी-बड़ी रैलियों में जाकर हंस रहे हैं। हंस कैसे सकते हैं। समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सरकार क्या कर रही है?

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भगवान के लिए सरकार कुछ करे
प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में कहा, “हर जगह से ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सरकार क्या कर रही है? शमशान घाटों पर इतनी भीड़ लगी है, लोग कूपन लेकर खड़े हैं। हम इस स्थिति में सोच रहे हैं कि हम क्या करें। जो सरकार को करना चाहिए था, वो सरकार नहीं कर रही है। मैं सकारात्मक तरीके से कह रही हूं कि भगवान के लिए सरकार कुछ करे। उनके पास जितने संसाधन हैं उन्हें वो कोरोना की लड़ाई में लगाएं। अगर केंद्र सरकार अपना मन बनाए तो अभी भी ऑक्सीजन की सुविधा बनाई जा सकती है।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कितनी बड़ी त्रासदी
उन्होंने आगे कहा कि आज देशभर से रिपोर्ट आ रही हैं कि बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर, वेंटिलेटर की कमी है। पहली वेव और दूसरी वेव के बीच हमारे पास तैयारी करने के कई महीने थे। भारत की ऑक्सीजन प्रोडक्शन कैपेसिटी दुनिया में सबसे बड़ी है, ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने की सुविधा नहीं बनाई गई। उन्होंने आगे कहा कि कितनी बड़ी त्रासदी है कि देश में ऑक्सीजन उपलब्ध है लेकिन जहां पहुंचना चाहिए वहां पहुंच नहीं पा रहा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here