32 C
Mumbai
Tuesday, April 23, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी में पंचायत चुनाव के मध्ये नज़र कांग्रेस कमर कस कर तैयार

लखनऊ: यूपी में पंचायत, पंचायत चुनाव की तैयारी एवं रणनीति बनाने के उद्देश्य से आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधायक, एम.एल.सी., पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित पंचायती राज विभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि उ0प्र0 कांग्रेस प्रदेश के स्थानीय मुद्दों को लेकर पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों की समस्याओं एवं योगी सरकार की विफलताओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दांे लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

बैठक को सम्बोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में और सभी सीटों पर पंचायतों का चुनाव लड़ेगी। उन्होने कहा कि उ0प्र0 आज अराजकता के दौर से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनहित के सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त है कि रोजाना हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही हैं। बेरोजगारी ऐतिहासिक चरम पर है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बढ़ती मंहगाई से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पहली बार ग्रामीण जीवन में जिस तरह की बेरोजगारी और भुखमरी देखी जा रही है पहले कभी नहीं थी। युवा, बेरोजगार और किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हैं। फसल बीमा कंपनियां किसानों का पैसा हड़प रही हैं। चहुंओर निराशा और हताशा व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर जन-जन तक जायेगी और पंचायत चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होने कहा कि विगत दिनों से चलाये जा रहे कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का संगठन न्याय पंचायत स्तर तक गठित हो चुका है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ताकत उभरकर सामने आयेगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here