29.5 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

शरारती तत्वों ने ठाणे ब्रम्हांड के निकट तोड़े 23 गाड़ियों के कांच, ऐसा कई दिनों से चल रहा है जनता परेशान

ठाणे: आज सुबह ब्रम्हांड रेन्बो स्कूल के पास 23 गाड़ियों के कांच तोड़े गये, विदित हो कि कुछ दिनों से ठाणे ब्रम्हांड क्षेत्र में शरारती तत्वों द्वारा इस तरह की शरारत की जा रही है, गाड़ियों के कांच तोड़ने की घटना को लेकर गाड़ी मालिकों को काफी परेशानी हो रही है। इस घटना से आर्थिक नुकसान पहुचाया जा रहा है, जिसके चलते वहां के रहिवासी भी काफी चिंतित है।

इस समस्या का प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिये और ऐसी शरारत को रोकने के लिये उचित कार्यवाही करते हुये शरारती तत्वों को जल्द से जल्द पकड़ा जाये जिससे इस समस्या का समाधान हो सके।

लेकिन इस तरह की घटना आखिर क्यों हो रही है इसके पीछे की मंशा क्या है फिलहाल ये ज्ञात नहीं है इसे भी उजागर किया जाये ताकि पता चल सके की इसके पीछे की आखिर मंशा क्या है और इस घटना में किन लोगों का हाथ है ये किसके इशारे पे इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here