32 C
Mumbai
Thursday, May 14, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

लखनऊ में युवक की भाजपा सांसद के बेटे के घर गोली मारकर हत्या

Array

लखनऊ के दुबग्गा में बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास के घर पर दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली उसके सिर में लगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मौके से विकास किशोर की पिस्टल बरामद की है. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

मामला शुक्रवार सुबह 4:15 बजे का है। पुलिस के मुताबिक, रात में विकास किशोर के घर पर करीब छह लोग थे. खाना खाऐं। गोलीबारी के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम तैनात कर दी गई है. टीम जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. जल्द ही खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

सांसद पुत्र विकास कल रात दिल्ली में भर्ती अपनी मां विधायक जय देवी को देखने गये थे. विनय विकास के साथ सांसद के नये घर में रहता था. कल रात छह लोग रुके थे। उन्हीं के खिलाफ शिकायत दी गई है. तीन को हिरासत में ले लिया गया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here