31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कच्छ में 80 किलो ड्रग्स पुलिस के हाथ लगी, कीमत इतनी कि सुनकर चौंक जाएंगे

Array

गुजरात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के कच्छ में समुद्री तट से 80 किलो ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 800 करोड़ रुपये है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई तो आरोपी मौके से नशे की सामग्री छोड़कर भाग गया। फिलहाल, मामले की आगे की जांच की जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक सागर बागमार, ने बताया कि पूर्व गुजरात के कच्छ जिले के पूर्वी हिस्से में भारी मात्रा में ड्रग्स की बरामद हुआ है। पुलिस ने 80 किलोग्राम ड्रग्स की बरामदगी की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 800 करोड़ आंकी जा रही है। 

बरामद नशे की सामग्री प्रतिबंधित श्रेणी में आती है। पुलिस को गश्ती के दौरान यह सफलता मिली है। वहीं जब्त माल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।  पुलिस के अनुसार समुद्र के तट पर यह ड्रग्स लावारिस पड़ी हुई थी। कोस्ट गार्ड और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दूसरी एजेंसियों आगे की कार्रवाई कर रही हैं। 

पहले भी हुई थी बरामदगी
कुछ दिन पहले भी कच्छ से ऐसा ही एक और मामला सामने आया था, जिसमें गुजरात पुलिस ने जखाऊ तट के पास एक द्वीप से 10 पैकेट बरामद किए, जिनमें एक किलोग्राम चरस थी। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here