28 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हमला किया हनी ट्रैप की आरोपी महिला पर, परेड कराई जूतों की माला पहनाकर; 13 लोग हुये गिरफ्तार

Array

कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर कई लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों के एक समूह ने कथित तौर पर महिला पर हमला किया और उसे जूतों की माला पहनाकर घुमाया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।  

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने महिला (38 वर्षीय) को बचाया और पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी चोटों का इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला शुक्रवार की रात घाटप्रभा गांव में हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब तक तेरह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  

पुलिस के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर कई पुरुषों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे जबरन वसूली की। गुस्से में लोगों का एक समूह उसके घर गया। फिर उनके बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान उन्होंने महिला पर शारीरिक हमला किया और उसे जूते की माला पहनाई। इसके बाद उसे गांव की सड़कों पर घुमाया।  

उन्होंने कहा,’हमें 112 (आपातकालीन नंबर) पर एक कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।’

बेलगावी के पुलिस अधीक्षक भीमाशंकर गुलेड ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘महिला को मामूली चोटें आई हैं। उसका यहां एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here