34 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

IPL का जादू पड़ने लगा फीका, रेटिंग में आयी गिरावट

Array

इस साल आईपीएल को दर्शकों का वह प्यार नहीं रहा है जैसा पूर्व के आयोजनों में मिला था , यही कारण है कि आईपीएल की टीवी रेटिंग में हर सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. वहीँ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसके लिए ठीकरा मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमों पर फोड़ा है, मौजूदा सीजन में इन टीमों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बोर्ड के अधिकारी ने टीवी रेटिंग में आई गिरावट की बात को स्वीकार किया, साथ ही कहा, “मैं मानता हूं कि आईपीएल में दर्शकों की संख्या में गिरावट आई है. लेकिन इसका कारण क्रिकेट की थकान या मीडिया द्वारा अनुमानित कोई भी चीज नहीं है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

यह वास्तव में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमों की फॉर्म में आई गिरावट के कारण है. दोनों ही टीमों ने मिलकर आईपीएल में अब तक 9 खिताब अपने नाम किए हैं. यह दोनों टीमें काफी पॉपुलर भी हैं. इस साल इन टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में टीवी रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है.

आईपीएल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस साल दर्शकों की संख्या में थोड़ी गिरावट आई है लेकिन यह संख्या चिंताजनक नहीं है. मुझे नहीं लगता कि मीडिया राइट्स की बिक्री पर इसका कोई प्रभाव पड़ेगा.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

TAM द्वारा 2020 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टीमें हैं. इन दोनों टीमों को शामिल करने वाले मैच हमेशा अन्य मैचों की तुलना में अधिक देखे जाते हैं. आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल के मुताबिक- कुछ और भी कारण हैं जिनकी वजह से इस आईपीएल की रेटिंग में गिरावट देखी गई है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here