30 C
Mumbai
Wednesday, May 13, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जापानी पर्यटक से गोवा में लूट, 10 लाख का लेन-देन कार्ड से; फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट पुणे से गिरफ्तार

Array

एक जापानी पर्यटक से गोवा में लूट की घटना सामने आई है। पर्यटक ने पुलिस को बताया कि तटीय राज्य में उसकी छुट्टियों के दौरान उसके साथ लूटपाट की गई। मामले की जांच और आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दल्वी ने संवाददाताओं को बताया कि तात्सुकी टेरामोटो ने अपनी ईमेल शिकायत में दावा किया है कि उत्तरी गोवा के सियोलिम गांव में पिछले साल 28 दिसंबर को उन्हें लूट लिया गया था। पुलिस महानिदेशक को ईमेल की गई उनकी शिकायत के अनुसार उनसे 30,000 रुपये भारतीय मुद्रा और 1.5 लाख रुपये जापानी मुद्रा के साथ-साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड, फोन लूट लिए गए। आरोपियों ने लेनदेन के लिए डेबिट और क्रेडिट का इस्तेमाल किया है, जिससे टेरामोटो को 9.43 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अंजुना पुलिस आगे की जांच कर रही है।

इस बीच पुणे से एक 27 वर्षीय फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट को 30 से अधिक महिलाओं से वीडियो कॉल करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, फेसबुक पर नौकरी के अवसर की तलाश में वह नंबर मांगता था। इसके बाद वह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए अश्लील वीडियो कॉल करता था या व्हाट्सएप नंबर पर फोटो भेजता था। उसके नंबर पर एक महिला की तस्वीर दिखाई देती थी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here