32 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पति का दोस्त आधी रात को घर आया…, ऐसा घिनौना काम किया विवाहिता के साथ; बर्बाद हो गई जिंदगी

मैनपुरी के बेवर में युवक ने जिस दोस्त पर भरोसा किया, वो ही दगाबाज निकला। मौके का फायदा उठाकर घर आ गया। पत्नी को अकेला देखकर उसके साथ गंदी करतूत की। पत्नी के विरोध करने पर उसे जान से मानरे की धमकी दी। दहशत में आई पीड़ित आपबीती किसी को भी बता न सकी। लेकिन पति से नजरें कैसे मिलाती। यही सोचकर उसने हिम्मत जुटाई और पति के दोस्त के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बेवर के एक गांव निवासी महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। पीड़िता ने बताया कि पति की गांव के ही सुखवीर उर्फ पिंटू से गहरी दोस्ती है। जब भी पति गांव आते हैं तो दोनों एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते हैं। वहीं जब भी पति नहीं होते,  तो वो घर पर कभी-कभी हाल चाल जानने के लिए आता था। पर चार सितंबर की रात को वो चुपके से घर में घुस आया। 

कमरे में सो रही पीड़िता को दबोचा 

पीड़िता ने बताया कि उस रात सास-ससुर दूसरे मकान पर सोने चले गए थे, तभी पति का दोस्त सुखवीर उर्फ पिंटू घर में घुस आया। उस समय पीड़िता अपने कमरे में सो रही थी। आरोपी ने महिला से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़िता जाग गई और विरोध करना शुरू कर दिया।

महिला संग किया दुष्कर्म 

पीड़िता के विरोध करने के बाद में उसने बल प्रयोग करना शुरू कर दिया। महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। आरोपी की धमकी से पीड़िता डर गई। फोन पर सारी घटना पति को बताई। पति के घर आने के बाद पीड़ित बृहस्पतिवार को थाने पहुंची। आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पीडि़ता का मेडिकल कराया। दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here