31 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों ने पकड़ी रफ़्तार, बाजार पूंजीकरण 7.86 लाख करोड़ रुपये पर संयुक्त रूप से

Array

अदाणी ग्रुप की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों ने गुरुवार को बढ़त जारी रखी और कंपनियों के शेयर लाभ में बंद हुए। अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर पांच प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 4.99 प्रतिशत, अदाणी विल्मर के शेयर 4.99 प्रतिशत और अदाणी पावर के शेयर 4.98 प्रतिशत बढ़त में बंद हुए।

इसके अलावा एनडीटीवी के शेयर 4.96 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट के शेयर 4.94 प्रतिशत और अदाणी टोटल गैस के शेयर 4.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। अदाणी पोर्ट्स के शेयर 3.50 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.69 प्रतिशत और एसीसी के शेयर 1.50 प्रतिशत बढ़े।

शेयर बाजार पर सूचीबद्ध समूह की सभी 10 कंपनियों का संयुक्त पूंजीकरण गुरुवार को कारोबार खत्म होने पर 7.86 लाख करोड़ रुपये था। दो कारोबारी सत्रों में इन 10 कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में 74,302.47 करोड़ की वृद्धि हुई।

बीएसई सेंसेक्स 501.73 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,909.35 पर बंद हुआ। अदाणी ग्रुप की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर बुधवार को भी बढ़त में बंद हुए थे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here