अब ईडी करेगा मुख्तार, अतीक और आज़म से पूछताछ

    0
    174
    अब ईडी करेगा मुख्तार, अतीक और आज़म से पूछताछ
    Mukhtar,Ateeq,Azam

    प्रवर्तन निदेशालय को अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यूपी के नेताओं आजम खान, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद से पूछताछ करेगा। ईडी को इन नेताओं से हिरासत में पूछताछ की अनुमति मिल गई है।

    निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

    बता दें कि ये सभी नेता इस समय अलग-अलग जेलों में बंद हैं। समाजवादी नेता आजम खां पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक नियमों की धज्जियां उड़ाकर आजम खां ने किसानों की जमीनें हड़पी थी। इसके बाद कुछ किसानों ने इसकी शिकायत राज्यपाल से की थी। आरोप है कि आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर जिन जमीनों का अधिग्रहण किया था। उनमें से कई जमीनें सरकारी हैं और यूनिवर्सिटी बनाने में सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया गया था।

    अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

    माफिया अतीक अहमद के खिलाफ भी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। आरोप है कि पिछले साल पुलिस ने अतीक की कुल 16 कंपनियां चिन्हित की थीं जिसमें से कई बेनामी थीं। इन कंपनियों में नाम तो किसी और का है, लेकिन परोक्ष रूप में इसमें पैसा अतीक का लगा है। इनमें से ज्यादातर कंपनियों का व्यापार रियल इस्टेट से संबंधित है। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों का लेनदेन करोड़ों में है।

    ‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

    पुलिस अफसरों ने बताया था कि जिन 16 कंपनियों के बारे में जानकारी मिली है उनमें से तीन कंपनियां अतीक की पत्नी साइस्ता परवीन और पांच रिश्तेदारों के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके अलावा आठ कंपियां और हैं जिनके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here