28 C
Mumbai
Sunday, August 23, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ओडिशा पर फिर मंडराया भारी बारिश का खतरा: बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र, अलर्ट पर प्रशासन

मौसम विभाग ने जारी किया भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान, बाढ़ प्रभावित जिलों में मुस्तैदी बढ़ी

भुवनेश्वर: पहले से ही बाढ़ का सामना कर रहे ओडिशा में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का खतरा मंडराने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में रविवार तक एक नया कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के इस गंभीर पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संभावित जलभराव और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन ने राहत व बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। संबंधित जिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को चौबीसों घंटे पूरी तरह मुस्तैद रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here