29.9 C
Mumbai
Friday, March 29, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

किसानों पर लाठी चार्ज, दागे आसू गैस के गोले, कार्यक्रम से भागे मंत्री नहीं पहुँचे खट्टर

किसानों पर लाठी चार्ज, बीजेपी ने ही किया था किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन  

करनाल: किसानों पर लाठी चार्ज, हरियाणा के करनाल में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी   है। जानकारी के अनुसार करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी ने किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किसानों के बातचीत करने वाले थे और उन्हें नए कृषि कानूनों का लाभ समझाने वाले थे। मगर तभी वहां पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसान पहुंच गए। इस किसानों ने मुख्यमंत्री को काले झंड़े दिखाए और नारेबाजी की, उसकेे बाद किसानों पर लाठी चार्ज पुलिस द्वारा किया गया।

नाराज़ किसानों ने तोड़ा मंच
पुलिस के द्वारा रोके जाने के बावजूद किसानों ने कार्यक्रम स्थल पर लगे मंच को भी तोड़ दिया है। इतना ही आस पास लगे बैनरों को भी फाड़ दिया गया है। किसान संगठनों के इस उग्र प्रदर्शन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भीड़ भी भाग खड़ी हुई है।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

Download now

किसानों पर लाठीचार्ज
मुख्यमत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर उन्हें वापस जाने के लिए कहा लेकिन किसान नहीं माने। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू के गोले दागे हैं। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसूगैस के गोले दागे और पानी की बौछारें छोड़ी मौके पर खूब हंगामा हुआ है। यहां पर अब बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

रोचक खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें 

कांग्रेस ने खट्टर के कार्यक्रम को बताया ढोंग
मनोहर लाल खट्टर के इस किसान महापंचायत कार्यक्रम को कांग्रेस ने ढोंग बताया है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा है कि मा. मनोहर लाल जी, करनाल के कैमला गाँव में किसान महापंचायत का ढोंग बंद कीजिए। अन्नदाताओं की संवेदनाओं एवं भावनाओं से खिलवाड़ करके क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने की साज़िश बंद करिए। संवाद ही करना है तो पिछले 46 दिनों से सीमाओं पर धरना दे रहे अन्नदाता से कीजिए।

अधिक चुनिन्दा खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here