30 C
Mumbai
Saturday, May 16, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पीएम मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचे, दर्शन करने के बाद करेंगे नामांकन

Array

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के दौरे पर हैं. आज वह पर्चा भरेंगे. पीएम मोदी के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत 20 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. इसके अलावा 12 राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को वाराणसी में रोड शो किया. उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा भी की. प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वह 2014 में पहली बार यहां से सांसद बने थे. इसके बाद 2019 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की.

पीएम मोदी ने नामांकन से पहले एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है. बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता.

  • पीएम मोदी के चार प्रस्तावक हैं. पंडित गणेश्वर शास्त्री ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था. ये ब्राह्मण समाज से हैं. बैजनाथ पटेल OBC समाज से आते हैं और संघ के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं. लालचंद कुशवाहा OBC बिरादरी से हैं. वहीं, संजय सोनकर दलित समाज से हैं.

पीएम मोदी थोड़ी देर में दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे. पीएम गंगा सप्तमी पर मां गंगा का पूजन करेंगे. गंगा सप्तमी को गंगा के अवतरण का दिन माना जाता है. इस दिन का बड़ा महत्व है इसलिए प्रधानमंत्री मां गंगा का पूजन करने घाट पर आएंगे.

  • एनडीए के नेता वाराणसी पहुंच गए हैं. पीएम मोदी थोड़ी देर में एनडीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी पर्चा भरेंगे.

चिराग पासवान ने कहा, ये NDA की वो एकजुटता है जिसका लाभ हमें पूरे देश में हो रहा है. आज प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में उनके तमाम सहयोगी जिस एकजुटता के साथ यहां एकत्रित हुए हैं यही अभाव विपक्ष में देखने को मिलता है. आज हमारी ताकत ही हमारी एकता है. ये हम लोगों का विश्वास बढ़ाता है कि जो लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी ने हमें सौंपा है उसे हम प्राप्त करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष में घटक दलों के बीच में ही विरोधाभास देखने को मिल रहा है. विपक्ष के सबसे बड़े नेताओं में से एक राहुल गांधी के खिलाफ खुद उनके घटक दल के सहयोगी और एक बड़े नेता के परिवार के सदस्य, उनके सामने वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं. इनका(कांग्रेस) गठबंधन दिल्ली में AAP के साथ होता है और पंजाब आने तक ये लोग एक-दूसरे से लड़ने लगते हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here