31 C
Mumbai
Wednesday, May 13, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल गांधी का मोदी पर तंज: चीन + पाकिस्तान + Mr 56, भारत भूमि पर बढ़ता चीनी कब्जा

Array

सीमा पर बढ़ती चीनी सैनिकों की संख्या पर सेना प्रमुख मुकुंद नरावणे द्वारा कल चिंता जताने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सेना प्रमुख के बयान पर छपी खबर को पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा , ” चीन + पाकिस्तान + Mr 56, भारत भूमि पर बढ़ता चीनी कब्जा।”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

चीन के साथ भारत के रिश्तों को लेकर राहुल गांधी पहले भी कई बार पीएम पर निशाना साध चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इशारो-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भारत-चीन सीमा विवाद से जुड़ी कुछ खबरों की झलकियां दिखाई गई। इन खबरों को जरिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। ट्वीट करते हुए लिखा, “Mr 56” चीन से डरता है।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भारत और चीन एक साल से ज्यादा समय से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव जारी है। दोनों ही पक्षों ने सीमा पर तनाव को कम करने के लिए कई दौर की बातचीत की है। दोनों देशों के बीच हॉट स्प्रिंग फ्रिक्शन को लेकर अभी चर्चा या समाधान नहीं हुआ है। सेना प्रमुख के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में चीन ने एलएसी के फ्रंट लाइन पर सैनिकों की संख्या बढ़ाई है, जो चिंता की है। उन्होंने कहा कि भारत चीन की हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here