28 C
Mumbai
Wednesday, September 2, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सशस्त्र सीमा बल का अलंकरण समारोह: 23 अधिकारियों व जवानों को वीरता और विशिष्ट सेवा पदक, गृह मंत्री ने दी बधाई

दिवंगत मुख्य आरक्षी रवि शर्मा को मरणोपरांत वीरता पदक, नेपाल बाढ़ राहत में एसएसबी के बचाव कार्यों की सराहना

नई दिल्ली: सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने बल के 23 अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनके अदम्य साहस, पराक्रम और उत्कृष्ट सेवा के लिए पदकों से अलंकृत किया। समारोह के दौरान 18 कार्मिकों को वीरता पदक (Gallantry Medal) और 5 वरिष्ठ अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (President’s Police Medal) से सम्मानित किया गया।

18 वीरता पदक प्राप्तकर्ताओं में दिवंगत मुख्य आरक्षी रवि शर्मा का नाम भी शामिल रहा, जिन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। यह पदक उनकी धर्मपत्नी ने मंच पर ग्रहण किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया शुभकामना संदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक लिखित संदेश भेजकर पदक प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों, कार्मिकों और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्र सेवा के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले बल के 51 वीर बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता सशस्त्र सीमा बल की गौरवशाली और अमूल्य विरासत है।

नेपाल बाढ़ में राहत कार्यों की प्रशंसा
गृह मंत्री ने नेपाल में आई हालिया विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस भीषण आपदा के समय सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी द्वारा संचालित किए जा रहे मानवीय सहायता और राहत-बचाव कार्यों की जमकर सराहना की। अमित शाह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बल के जवान अपने मूल ध्येय वाक्य ‘सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व’ को पूरी निष्ठा के साथ चरितार्थ कर रहे हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here